Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27071 नए मरीजों की पहचान
नईदिल्ली…. (corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 27071 नए मामलों की पहचान हुई है। वहीं 30695 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 336 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला 98 लाख 84 हजार 100 हो गया है। जिसमें से 3 लाख 52 हजार 586 सक्रिय मामला है।
वहीं 93 लाख 88 हजार 159 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। (corona) इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 43 हजार 355 लोगों की मौत हो गई है।

