प्रदेश

Corona : प्रदेश में पिछिले 24 घंटों में मिले कोरोना के 206 नए केस

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 206 नए मरीज सामने आए है। वहीं 222 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 1 संक्रमित की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 59, दुर्ग से 29, रायगढ़ से 25, बलौदाबाजार से 23, महासमुंद से 12, बिलासपुर से 10, धमतरी से 8, सरगुजा से 7, राजनांदगांव एवं सूरजपुर से 5-5 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 03 लाख 07 हजार 996 हो गई है। जिसमें से 4172 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 078 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3746 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *