प्रदेश

Raipur : श्री नीलकंठ सेवा संस्था के रायपुर शहर अध्यक्ष दीपेश बलानी ने की आवारा कुत्तों के लिए पानी बिस्कुट की व्यवस्था

संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) नहर पारा नीलकंठ विहार श्री नीलकंठ सेवा संस्था द्वारा रोज 500 जरुरतमंद लोगो की भोजन की व्यवस्था की जाती है। वही श्री नीलकंठ सेवा संस्था के रायपुर शहर अध्यक्ष दीपेश बलानी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए आवारा कुत्तों के लिए पानी और बिस्कुट की व्यवस्था किया गया।

दीपेश बलानी ने बताया कि जब से लॉकडाउन लगा है तब से (Raipur) संस्था के संस्थापक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी के सहयोग से श्री नीलकंठ सेवा संस्था (महादेव की रसोई) जरूरत मंद लोगो को खाना खिलाने का काम और वस्त्र वितरण का काम कर रही है, और आगे भी निरंतर काम चलता रहेगा। रायपुर शहर में महादेव की रसोई की टीम में उज्ज्वल मिश्रा, टेकराम देवांगन आदि उपस्थित रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *