Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 378 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 155 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 378 नए मरीज सामने आए है। वहीं 133 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 3 संक्रमित की जान चली गई।
बीते 24 घंटों में जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 155, दुर्ग से 84, बिलासपुर से 26, राजनांदगांव से 21, सरगुजा से 15, सूरजपुर से 13, जशपुर से 12, कोरबा से 10, बस्तर एवं कबीरधाम से 7-7, रायगढ़ एवं कोरिया से 5-5, जांजगीर-चांपा से 4, महासमुंद एवं कांकेर से 3-3, बलौदाबाजार, बालोद एवं सुकमा से 2-2, बेमेतरा एवं गरियाबंद से 1-1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 15 हजार 864 हो गई है। जिसमें से 3537 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 08 हजार 452 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3875 लोगों की मौत हो चुकी है।

