कला जगत

लगातार काम से आया निखार , कोरियोग्राफी के क्षेत्र का चमकता सितारा संजू तांडी

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक साथ कई हुनर रखने वाले संजू तांडी को कोरियोग्राफी में खास महारत हासिल है , संजू जहां एक अच्छे एडिटर हैं वही कैमरा चलाने में भी माहिर हैं

बता दें कि संजू तांडी ने अब तक सैकड़ों गीत बनाए हैं जो सोशल मीडिया में मिलियन विउ तक गए हैं , संजू ने एक मुलाकात में बताया कि उन्होंने अपना पूरा जीवन फिल्म और गीत संगीत में दे दिया है और इसे ही वे अपना कैरियर मानते हैं
उनके द्वारा बनाए गीत सुपरहिट भी हुए हैं, इन्हीं गीतों के चलते अभी संजू को तीन छत्तीसगढ़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी का मौका मिला है , संजू बताते हैं कि वे इसके लिए काफी तैयारी किए हैं और अपने कैरियर का सबसे अच्छा गीत बनाने की कोशिश कर रहे हैं

पिछले 15 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे संजू ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को कई नए चेहरे भी दिए हैं उन्हें सिखाया और प्लेटफार्म ही दिया, छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा के साथ भी संजू लगातार काम करते हैं, उनके लिए गीतों में कोरियोग्राफी से लेकर कैमरा और एडिटिंग का काम संभालते हैं , बता दें कि संजू तांडी ने अभी तक सैकड़ों गीत बनाए हैं और अब अपने फिल्मी सफर को लेकर वे काफी उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *