कला जगत

दर्जनों गीतों में अभिनय कर चुके रवि कुर्रे को पसंद है पारंपरिक गीतों को बनाना और उनमें अभिनय करना

संझा बिहनिया रायपुर…एवीएम स्टूडियो के संथापक संतोष कुर्रे के सुपुत्र रवि कुर्रे अभी युवा हैं और उनमें गीत संगीत को लेकर जूनुनियत बचपन से ही थी तभी तो वे आज एवीएम स्टुडियो में बतौर मैनेजर के साथ रिकॉर्डिस्ट भी है, साथ ही वे संगीत की
विधिवत शिक्षा भी ले रहे है।
अपनी म्यूजिक कंपनी से निकलने वाले गीतो में जब रवि ने अभिनय करने की शुरुवात की तो उन्हें यह नही पता था कि इन गीतों को इतने विउ मिलने लगेंगे और लोग उनके अभिनय को इतना पसंद करेंगे।
रवि लगातार गीतों में अभिनय कर रहें है, उन्हें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गीतों में अभिनय करना बहुत पसंद है,
बता दें की उनकी म्यूजिक कम्पनी से देशभक्ति गीतों की सीरीज में उनके अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है,इन गीतों के मिलियन्स विउ जा रहे है जिनको लेकर रवि कुर्रे समेत एवीएम ऑडियो वीडियो कम्पनी के सदस्यों मे
उत्साह है।
रवि ने बताया की अभी गुरु घांसीदास बाबा की जयंती के अवसर पर उनका एक गीत और रिलीज होने वाला है जिसमें उनके साथ गायक शशी रंगीला और श्याम कुटेलिहा ने भी अभिनय किया है। अभी तक रवि कुर्रे ने हंस झन
पगली के निर्माता छोटे लाल साहू , प्रसिद्द गायिका सरला गन्धर्व चौहान , गायक सम्राट अशोक, दिलीप राय और लक्ष्मी कंचन के साथ भी अभिनय किया है,
वर्तमान में रवि कुर्रे अपने भाई दीपक कुर्रे के निर्देशन में लगातार गीतों
में अभिनय कर रहे है , जो ए वी एम स्टूडियो के डायरेक्टर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *