सनिमा

नई फिल्म का हुआ मुहूर्त , करन खान है मुख्य अभिनेता, और नाम है मया म जंग

SANJHA BIHANIYA…एक और नई छत्तीसगढ़ी फिल्म का मुहूर्त पामगढ़ में संपन्न हुआ, जिसका नाम रखा गया है मया म जंग, इसके मुख्य कलाकार हैं करन खान, निर्माता सखन गिरधारी और निर्देशक उदय कृष्णा ने एक सादे समारोह में फिल्म का मुहूर्त किया, उदय ने इसके पूर्व कुरुक्षेत्र का भी निर्देशन किया था,

फिल्म के लिए अन्य कलाकारों का चयन जारी है, जल्द ही इसकी शूटिंग की जाएगी, मुहूर्त कार्यक्रम में राज सोनी, बाबा बघेल, दिलीप कौशिक समेत अन्य टीम के सदस्य उपस्थित थे, करन खान ने बताया कि यह एक रोमांटिक पारिवारिक फिल्म है और इसके गाने रिकॉर्ड किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *