कला जगत

बहुमुखी प्रतिभा की धनी है ज्योति वैष्णव , लगातार अलग-अलग अभिनय से बना ली है अलग पहचान

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…जब से यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ी गानों का प्रदर्शन शुरु हुआ है नित नई नई कंपनियां इसमें अपना भाग्य आजमाने में लगी है, कंपनियां ढेरों हुई तो कलाकार भी ढेर सारे सामने आए

नए नए गीत और नए नए कलाकारों के बीच ज्योति वैष्णव का नाम लिया जाना लाजमी है क्योंकि ये उस दौर की अभिनेत्री है जब सीडी प्लेयर का जमाना था और तब यूट्यूब को कोई नहीं जानता था

 

बहुमुखी प्रतिभा की धनी है ज्योति वैष्णव , लगातार अलग-अलग अभिनय से बना ली है अलग पहचान

 

समय बदला, परिस्थितियां बदली, कैसेट कंपनियों के हाथों से कमान खिसकने लगी और आज यह आलम है कि किसी भी कलाकार को प्रदर्शन के लिए प्लेटफार्म की कमी नहीं है , ऐसे में कलाकारों का उत्साह दोगुना हो गया और वे बहुत काम कर रहे हैं ,

ज्योति बताती है कि अब तो दर्जनों नए कलाकार रोज आते हैं आप यूट्यूब पर कुछ भी सर्च कीजिए आपको नए कलाकार मिल ही जाएंगे , लेकिन निर्देशक की सोच के अनुरूप अभिनय करना ही सर्वमान्य होता है, जिसे मैं करने की कोशिश आज भी करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *