सनिमा

कल होगी रिलीज छत्तीसगढ़ी फिल्म सतरंगी 420, आशु राजपूत और शालिनी विश्वकर्मा की जोड़ी से सजी है फिल्म

SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सतरंगी 420 कल यानी 8 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता नरेंद्र दावड़ा है और निर्देशक रमाकांत सोनी है। इस फिल्म में शालिनी विश्वकर्मा और आशु राजपूत की जोड़ी देखने को मिलेगी। पारिवारिक, रोमांटिक लव स्टोरी और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सतरंगी 420 के गीत संगीत काफी कर्णप्रिय हैं जिन्हें स्वर सजाया है सुनील सोनी और चंपा निषाद ने। सतरंगी 420 में कॉलेज लाइफ और लव स्टोरी का बेहतरीन समावेश देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्माता नरेंद्र दावड़ा ने जानकारी दी की सतरंगी 420 में शालिनी विश्वकर्मा और आशु राजपूत के अभिनय को सभी पसंद करेंगे क्योंकि इन दोनों ही कलाकारों ने अपने अभिनय में जान फूंकने की भरपूर कोशिश की है। फिल्म के गीतों को यूट्यूब पर अच्छा रिस्पांस मिला है साथ ही ट्रेलर को भी लोगों ने पसंद किया।यह फिल्म 8 मार्च को रायपुर के श्याम सिनेमा घर, भिलाई के चंद्रा टॉकीज, दुर्ग की अप्सरा टॉकीज, कोरबा की निहारिका, बिलासपुर के 36 मॉल, चांपा में पद्मिनी टॉकीज और बालोद में विनय टॉकीज में प्रदर्शित होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *