जमकर रील बन रहे हैं “पिचका ले ले वो” के, होली के पहले ही होली का माहौल बनाया इस गीत ने
संझा बिहनिया….. एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ होली गीत “पिचका ले ले वो” होली के पहले ही होली का माहौल बनाने में सफल हो गया है। इस गीत पर ढेर सारी रील बनाई जा रही है, क्योंकि गीत के बोल ही इतने आकर्षित करने वाले हैं कि उसे पर रील बनाने से कलाकार पीछे नहीं हट पा रहे हैं। एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गीत में सुपरस्टार करन खान, बिंदास बहु रानी, बेबी कुक्कू देवांगन, पूजा देवांगन और दिनेश साहू समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है। गीत में शब्दों की रचना की है रज्जू रईपुरिया ने और इसे स्वर से सजाया है अमन बघेल ने।
“पिचका ले ले वो” होली गीत की सभी लाइनें इतनी कर्णप्रिय हैं की एक बार सुनने के बाद बिना गुनगुनाए रहा नहीं जाता, यही कारण है कि कलाकार बड़ी संख्या में इस गीत पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने बताया के गीत के रिलीज होने के बाद सभी उन्हें फोन पर बधाइयां दे रहे हैं, साथ ही कमेंट बॉक्स पर सकारात्मक संदेश भी प्रेषित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके चैनल पर सभी टेस्ट के गीत अपलोड किए जाते हैं, चाहे होली हो या देवी भजन दर्शक उन्हें खूब पसंद करते हैं। दिनेश साहू ने कहा कि उनका उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना और नए कलाकारों को मौका देना है।

