Raipur Police ने गिनाई 2020 की उपलब्धियां, कप्तान ने 2021की योजनाओं को भी किया साझा
संझा बिहनिया रायपुर….रायपुर पुलिस (Raipur Police) ने बीते वर्ष कई सारे मामलो का खुलासा किया जिसमें अपहरण , नकबजनी, लूटपाट,बलात्कार, डकैती जैसे कई मामले शामिल हैं,
सभी मामलों के खुलासे और पुलिस की मेहनत और कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए रायपुर पुलिस (Raipur Police) के एसएसपी अजय यादव ने पत्रकारों को नव वर्ष की बधाई दी,
उन्होंने पुलिस के कामकाज की सराहना की और नये वर्ष से मोटिवेट के कार्यक्रम चलाने की बात कही, उन्होंने कोरोना काल में (Raipur Police) पुलिस की भूमिका की तारीफ की और उनके योगदान को याद किया, उन्होंने बताया की उस दौरान 352 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हुए साथ ही 3 जवानों की मौत भी हुई है।

