Chhattisgarh: भाजपा विधायक अजय चंद्राकर की कोरोना रिपोर्ट आई पाजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कोरोना पाजिटिव पाए गए है। उन्होंने सोशल मीडिया में ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
(Chhattisgarh) कुरुद से भाजपा विधायक एवंन पूर्व मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना की जांच कराने के बाद मेरी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूँ। (Chhattisgarh) मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच अवश्य करवाएं।

