Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 229 नए मरीज
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों कोरोना (corona) के 229 नए मरीज की पहचान हुई है। वहीं 245 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 4 संक्रमितों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 53, दुर्ग से 33, बिलासपुर से रायगढ़ से 23-23, महासमुंद से 17, बलौदाबाजार से 14, सरगुजा से 11, सूरजपुर से 10, बालोद से 8, जशपुर से 6, कांकेर, बस्तर, जांजगीर-चांपा एवं राजनांदगांव से 4-4, कबीरधाम, कोरिया एवं कोरबा से 2-2, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव एवं बीजापुर से 1-1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला 3 लाख 08 हजार 930 हो गया है। जिसमें से 3255 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 01 हजार 904 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3771 लोगों की मौत हो चुकी है।

