प्रदेश

BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति घोषित, प्रदेश महामंत्री बने भरत वर्मा एवं खिलावन साहू

संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसकी घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने की है।

घोषित सूची में (BJP) प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू भिलाई, पंकज कंकरवाल रायगढ़, शांतनु साहू रायपुर, प्रदीप वर्मा रायपुर, सतीश कसार बेमेतरा, सुनीता मानिकपुरी बिलासपुर, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा राजनांदगांव, डॉ खिलावन साहू जांजगीर-चांपा को बनाया गया है।

(BJP) प्रदेश मंत्री अंबिका चंद्रवंशी कवर्धा, सावन वर्मा राजनांदगांव, मनोज गुप्ता सरगुजा, देवदत्त आर्य साहू रायपुर, निर्देश दीवान बस्तर, आनंद यादव बलौदाबाजार, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहन उपारकर रायपुर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राकेश चंद्राकर महासमुंद, प्रदेश कार्यालय मंत्री चूड़ामणि निर्मलकर रायपुर, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भगवान यादव रायपुर, मीडिया प्रभारी छगन साहू बालोद, मीडिया सह प्रभारी श्रवण यदु रायपुर, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मलकर रायपुर एवं सोशल मीडिया सह प्रभारी ललित बुंदेला रायपुर को बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए है।

जिलाध्यक्षों की सूची : रायपुर शहर- सुनील चौधरी, रायपुर ग्रामीण- राजेश साहू, बलौदाबाजार- राजकुमार जायसवाल, गरियाबंद- देशबंधु नायक, महासमुंद- कामता प्रसाद पटेल, धमतरी- नंदलाल यादव, बेमेतरा – दीपेश साहू, बालोद- जितेंद्र साहू, राजनांदगांव- शिव वर्मा, कांकेर- संजय सिन्हा, कोण्डागांव – मनोज साहू, नारायणपुर- संतोष साहू, बस्तर- लच्छीन यादव, दंतेवाड़ा- खिरेंद्र ठाकुर, सुकमा- रमाकांत नायक, बीजापुर- पी. संतोष कुमार, बिलासपुर- कृष्णकुमार कौशिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- संदीप जायसवाल, जांजगीर-चांपा- भुवन भास्कर यादव, रायगढ़- अरुण कातोरे, जशपुर- केशव यादव, सरगुजा- राजेंद्र जायसवाल, बलरामपुर- शिवनाथ जायसवाल, कोरिया- अनिल साहू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *