Corona: देश में 24 घंटों में मिले कोरोना 4.1 लाख से अधिक नए मरीज, अब तक 4187 संक्रमितों की मौत
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4 लाख से अधिक नए मरीज मिले है। वहीं 3 लाख 19 हजार 468 संक्रमितों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 4187 संक्रमितों ने जान गंवा दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरेाना (Corona) के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज मिले है। इसे मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 18 लाख से ज्यादा हो गई है। जिसमें से 37 लाख 21 हजार एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 79 लाख से अधिक मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। (Corona) इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 38 हजार 197 मरीजों की जान चली गई है।

