प्रदेश

Chhattisgarh: खुर्सीपार कबीर आश्रम के सामने दीवाल खड़ी करने का हो रहा पुरजोर विरोध

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) भिलाई के खुर्सीपार स्थित कबीर आश्रम में आने जाने के रास्ते के बीचोबीच दीवाल खड़ी करके रास्ते को रोका जा रहा है।

इस प्रकार कबीर पंथी समाज वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसकी शिकायत समाज द्वारा नगर निगम भिलाई के आयुक्त, जोन ४ के आयुक्त को भी की गई है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार से कोई कार्रवाई नहीं जा रही है, जिसके चलते रास्ते को बंद करने वालों का हौसला बुलंद होते जा रहा है।

इस प्रकार कबीर पंथी समाज के साथ अन्याय किया जा रहा है, समाज का अपमान किया जा रहा है। (chhattisgarh) इस मामले को लेकर नवलदास मानिकपुरी ने समस्त कबीर पंथी समाज से अपील की है कि कबीर पंथी समाज के आस्था को बचाने के लिए सामने आए और जिनके द्वारा कबीर आश्रम में आने जाने के रास्ते के बीचोबीच दीवाल खड़ी जा रही है, उसको रोकने के लिए सामने आए।

(chhattisgarh) अगर नगर निगम द्वारा इसको नहीं रोका गया, तो भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है। इस बीच अगर कुछ भी घटना घटती है, तो उसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *