प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 274 नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 274 नए मरीज सामने आए है। वहीं 201 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 5 संक्रमितों की जान चली गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिल है, उसमें दुर्ग से 61, रायपुर से 60, बिलासपुर से 22, राजनांदगांव एवं जशपुर से 17-17, रायगढ़ एवं सरगुजा से 13-13, कोरबा से 11, बलौदाबाजार एवं जांजगीर-चांपा से 10-10, बस्तर से 9, धमतरी, कोरिया एवं सूरजपुर से 4-4, महासमुंद, दंतेवाड़ा एवं कांकेर से 3-3 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 11 हजार 159 हो गई है। जिसमें से 2998 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 04 हजार 355 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3806 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *