Corona: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 12666 नए मरीजों की पुष्टि, 190 मरीजों ने दम तोड़ा
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 12666 नए मरीज मिले है। वहीं 11223 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि उपचार के दौरान 190 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।
कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 1639, दुर्ग से 1355, बिलासपुर से 988, कोरबा से 791, रायगढ़ से 761, बलौदाबाजार से 706, जांजगीर-चांपा से 680, राजनांदगांव से 661, बेमेतरा से 476, कांकेर से 447, महासमुंद एवं मुंगेली से 402-402, बालोद से 364, जशपुर से 352, गरियाबंद से 324, सरगुजा से 319, कबीरधाम से 299, धमतरी से 290, सूरजपुर से 264, कोरिया से 261, बस्तर से 256, बलरामपुर से 227, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 141, कोंडागांव से 128, दंतेवाड़ा से 65, सुकमा से 26, बीजापुर से 20, नारायणपुर से 13 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 6 लाख 52 हजार 362 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 23 हजार 835 एक्टिव मामला है। वहीं 5 लाख 21 हजार 217 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 7310 संक्रमितों की मौत हो गई है।

