प्रदेश

Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 1097 नए मरीज, रायपुर में भी 382 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1097 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 333 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 9 संक्रमितों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 382, दुर्ग से 320, बिलासपुर से 51, राजनांदगांव से 48, सरगुजा से 44, जशपुर से 34, कोरबा से 28, बेमेतरा से 25, धमतरी से 23, बलौदाबाजार से 22, महासमुंद से 19, सूरजपुर एवं रायगढ़ से 13-13, कोरिया से 10, बालोद से 9, कांकेर से 8, कबीरधाम एवं मुंगेली से 7-7, गरियाबंद एवं बलरामपुर से 4-4, बस्तर ,कोंडागांव एवं बीजापुर से 3-3, जांजगीर-चांपा एवं नारायणपुर से 2-2 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 21 हजार 880 हो गई है। जिसमें से 6753 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 11 हजार 198 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3929 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *