राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में 40906 नए मरीजों की पहचान, अब तक 188 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40906 नए मरीजों मिले है। वहीं 23623 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 188 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 15 लाख 55 हजार 284 हो गई है। जिसमें से 2 लाख 88 हजार 394 एक्टिव मामला है।

वहीं एक करोड़ 11 लाख सात हजार 332 मरीजों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 59 हजार 588 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *