प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 383 नए मरीजों की पुष्टि, रायपुर में भी 52 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में मंगलवार को कोरोना (Corona) के 383 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 338 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 8 मरीजों की जान चली गई है।

आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 52, दुर्ग से 42, बिलासपुर से 33, रायगढ़ से 32, राजनांदगांव से 26, सूरजपुर से 19, महासमुंद से 18, सरगुजा से 17, बालोद से 16, कोरिया एवं कोंडागांव से 14-14, कांकेर से 13, जांजगीर-चांपा एवं मुंगेली से 12-12, कबीरधाम एवं कोरबा से 8-8, धमतरी से 7, जशपुर से 6, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर एवं बस्तर से 5-5 मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश (Corona) में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़कर 2 लाख 94 हजार 355 हो गया है। जिसमें से 5932 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 84 हजार 848 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3575 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *