कला जगत

chhollywood: जानें अपनी कौन सी नई छ्त्तीसगढ़ी फिल्म के शूटिंग में बिजी है लीजेंड रजनीश झांझी

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhollywood) छालीवुड अभिनेता रजनीश झांझी इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘डार्लिंग प्यार झुकता नही’ की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म प्रणव झा के निर्देशन में बन रही है। जिसमें मन कुरैशी और अनिकृती चौहान की हिट जोड़ी है।

छालीवुड (chhollywood) एक्टर रजनीश झांझी और राजेश वाघमारे का इस फिल्म के एक दृश्य में साथ नाचते हुए एक फोटो सोशल मीडिया में काफी सराहा जा रहा है. इस फिल्म की शूटिंग की फोटोज देखकर जिस तरह की प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है उससे रजनीश झांझी बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं । जानकारी के अनुसार जहाँ रजनीश जी के अपोजिट शानदार अभिनेत्री अंजलि चौहान जी हैं, वही राजेश बाघमारे जी के अपोजिट प्रेम सुमन फेम दिव्या नागदेवे जी इस फिल्म में अपनी अदाकारी से दर्शकों को लुभाने वाले हैं।

(chhollywood) आज फिल्म “डार्लिंग प्यार झुकता नही” का शेड्यूल घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतागड़ के करीब बोटेचाँग ग्राम में लगा है । जहाँ उनके ऊपर गाने का फिल्मांकन चल रहा है फिल्म के डीओपी तोरण राजपूत, कोरियोग्राफर चंदन दीप, मेकअप में तारिणी दुबे ‘गोरा’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *