राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 89 हजार से ज्यादा नए केस

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 89019 नए मरीज मिले है। वहीं 44176 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 713 मरीजों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 23 लाख 91 हजार 129 हो गई है। जिसमें से 6 लाख 55 हजार से ज्यादा एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 15 लाख 67 हजार 060 (Corona) मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 64 हजार 141 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *