प्रदेश

Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 311 नए मरीजों की पुष्टि, रायपुर में भी 118 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 311 नए मरीज सामने आए है। वहीं 173 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 4 संक्रमितों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 118, दुर्ग से 66, सरगुजा से 16, राजनांदगांव से 15, महासमुंद से 14, धमतरी से 11, गरियाबंद एवं बिलासपुर से 10-10, रायगढ़ एवं जशपुर से 8-8, कोरबा एवं सूरजपुर से 7-7, बस्तर से 4, बलौदाबाजार एवं कोरिया से 3-3, बालोद, कबीरधाम एवं जांजगीर-चांपा से 2-2 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 3 लाख 09 हजार 934 हो गया है। जिसमें से 3009 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 03 हजार 137 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3788 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *