Chhattisgarh: भाजपा महिला मोर्चा का 20 फरवरी को राजधानी में हल्ला बोल आंदोलन
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के साथ अनाचार-अत्याचार के बढ़ रहे मामलों को लेकर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ आगामी 20 फ़रवरी को आहूत ‘हल्ला बोल’ आंदोलन के संबंध में पार्टी ने प्रदेश स्तर पर रणनीति तैयार करने बुधवार को यहाँ वेबिनार बैठक रखी। बैठक में धरना प्रदर्शन के साथ ही ‘सड़क से सदन तक हल्ला बोल’ आंदोलन के तहत विधानसभा सत्र के दूसरे सप्ताह विधानसभा का घेराव करने का निर्णय भी लिया गया।
(Chhattisgarh) वेबिनार बैठक में महिलाओं के साथ घट रहीं आपराधिक वारदातों में लगातार इज़ाफ़े पर आक्रोश व्यक्त करते हुए तय किया गया कि आगामी 20 फ़रवरी को राजधानी में महिला मोर्चा के तत्वावधान में हल्ला बोल आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में डॉ. सिंह, डॉ. (सुश्री) पांडेय, सुश्री उसेंडी सहित पार्टी के तमाम दिग्गज पदाधिकारी व नेता राजधानी में बुढ़ातालाब के पास आहूत धरना-प्रदर्शन में शिरक़त करेंगे।
धरना-प्रदर्शन के बाद पैदल मार्च करते हुए राजभवन जाकर भाजपा व महिला मोर्चा की ओर से राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके को ज्ञापन सौंपा जाएगा। (Chhattisgarh) इसी दिन सभी ज़िला मुख्यालयों में भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
इस सिलसिले में पार्टी के नेता राजधानी सहित सभी ज़िला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ जन जागरण किया जाएगा। महिला मोर्चा के इस ‘हल्ला बोल आंदोलन’में पार्टी समेत सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

