Chhattisgarh: सीएम ने एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के वेबसाइट का किया लोकार्पण
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के वेबसाईट www.acbeow.cg.gov.in का लोकार्पण किया ।
यह वेबसाईट पूरी तरह से छत्तीसगढ़िया भाषा में प्रदेश का प्रथम वेबसाईट है। ( Chhattisgarh) इसमें जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी ई.शिकायत दर्ज कर सकता है और जानकारी ले सकता है। जनता के द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति शिकायत एवं जागरूकता के लिये हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 भी मुख्यमंत्री ने लांच किया ।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के लिये पोस्टर भी लांच किया गया। इस पोस्टर को सभी शासकीय कार्यालय में लगाया जाएगा, ताकि लोगों की भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत तत्काल दर्ज कराया जा सके। (Chhattisgarh) इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में ईओडब्ल्यू-एसीबी के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिये गये सहयोग राशि 1,25,000/- रूपये का चेक भी जमा किया गया।

