corona: देश में 24 घंटों में कोरोना के 47262 नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 275 लोगों की मौत
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटा में कोरोना (Corona) के 47262 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं इलाज के दौरान 275 मरीजों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 17 लाख 34 हजार 058 हो गई है, जिसमें से 3 लाख 68 हजार 457 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 12 लाख 05 हजार 160 लोगों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 60 हजार 441 मरीजों की मौत हो चुकी है।

