Politics

चिंतन बैठक का दूसरा दिन, बैठक से पूर्व भाजपा नेताओं ने लिया माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद

SANJHA BIHANIYA जगदलपुर….भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, श्री कमलचंद भंजदेव ने बुधवार सुबह देंतेवाड़ा पहुंच कर माँ दन्तेश्वरी के मंदिर में पूजा अर्चना की।

भाजपा नेता चिंतन बैठक में मंगलवार से जगदलपुर में जुटे हैं। दूसरे दिन की बैठक से पूर्व भाजपा नेताओं ने भाजपा सह प्रभारी श्री नितिन नबीन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व पुष्प गुच्छ भेंट किया। भाजपा की चिंतन बैठक का आज दूसरा दिन हैं कल गुरुवार को बैठक का समापन होना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *