कला जगत

ददरिया को नए अंदाज में लेकर आएंगे उर्वशी साहू और करण खान , भरे पूरे ग्रुप के साथ इस पारंपरिक गीत को नए तरीके से किया गया है शूट

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गीतों में जहां कर्मा , पंडवानी और भरथरी का नाम आता है वही ददरिया को भी अपने अंदाज के लिए पसंद किया जाता है ,

ददरिया में दो संगी आपस में दोहा पढ़ते हुए अपने मन की बात एक दूसरे से साझा करते हैं
ददरिया कि छत्तीसगढ़ में अपनी अलग ही पहचान है

उर्वशी साहू अपने यूट्यूब चैनल के लिए ऐसे ही एक ददरिया गीत का निर्माण कर रही है जिसमें उन्होंने अपने साथ अभिनय के लिए सुपरस्टार करण खान का चयन किया है,

उर्वशी ने बताया कि गीत पुराना है लेकिन इसे नया स्वरूप देते हुए बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, इस गीत में ग्रुप डांसर भी रखे गए हैं जो गीत की सुंदरता में चार चांद लगाते नजर आएंगे , इस गीत में निर्देशन और कला पक्ष को संभाला है विलास राउत ने वही छायांकन का कार्य संभाला है लक्ष्मण यादव ने

उर्वशी ने आगे बताया कि अन्य गानों की तुलना में यह गाना काफी लोकप्रिय होगा क्योंकि इसमें पारंपरिक ताकि झलक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *