छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि, संस्कृति विभाग के सभागृह में किया गया याद
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी सिनेमा के उन महारथियों को याद किया गया जिन्हें पिछले कुछ दिनों पूर्व हमने खो दिया , उनमें स्वर्गीय क्षमानिधि मिश्रा, आशीष सेंद्रे, निशांत उपाध्याय ,अरुण बंछोर,अरुण काचलवार, लक्ष्मण मस्तुरिया, एजाज वारसी, धर्मेंद्र सोनी और परवेज खान हैं , सभी मृत आत्माओं की आत्मा की शांति के लिए यहां प्रार्थना की गई और उन्हें स्मरण किया गया
संस्कृति विभाग के सभागृह में हुए श्रद्धांजलि सभा में सभी दिवंगत कलाकारों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए , यहां पधारे वरिष्ठ कलाकार और निर्देशक संतोष जैन ने दिवंगत हुए सभी के प्रति स्नेह प्रकट करते हुए कहा कि इन की कभी कमी पूरी नहीं की जा सकती सभी अपने अपने क्षेत्र में महारथी थे, उन्होंने सभी के प्रति संवेदना प्रकट की ,
इस मौके पर उपस्थित निर्माता एवं कलाकार दिनेश साहू ने भी सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमेशा उनके कार्यों को याद रखेगा ,
बहरहाल यह इस तरह का पहला आयोजन है जब एक साथ सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई हो और सभी के सभी कलाक्षेत्र से जुड़े हो।

