सबको हंसाने वाला रुला गया सबको , जफर छत्तीसगढ़िया ने छोड़ा साथ
SANJHA BIHANIYA…जाने माने एलाउंसर और मिमीक्री आर्टिस्ट जफर इकबाल उर्फ जफर छत्तीसगढ़िया अब हमारे बीच नहीं रहे स्वास्थ्यगत कारणों से उनका निधन हो गया जफर के निधन की खबर से सारा छालीवुड शोक में डूब गया ,
अभी मशहूर कोरियोग्राफर निशांत के निधन के दुख से छत्तीसगढ़ी सिनेमा उबरा ही नहीं था कि जफर के निधन की खबर सामने आ गई, जफर इकबाल एल्बम के दौर से आज तक अपनी आवाज के माध्यम से लोगों के दिलों में थे लेकिन अब वह आवाज सुनने कान तरस जाएंगे ,
जफर के निधन को लेकर चंदनदीप , राजू नगरची , अशोक तिवारी, जसबीर कोमल समेत पूरे छत्तीसगढ़ी सिनेमा ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

