निशांत के घर पहुंचे करन खान , माता और भाई से मिलकर फफक पड़े
SANJHA BIHANIYA… कल कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय की अंतिम यात्रा थी जिसमें सिनेमा से जुड़ा लगभग हर शख्स मौजूद रहा , लेकिन परवारिक कार्य में व्यस्त रहने और काफी दूर होने की वजह से करन खान अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए , वे राजधानी पहुंचते ही निशांत के घर गए वहां उनकी माता जी और भाई से मिलकर उन्हें सांत्वना दी ,
परिवार के सदस्यों से मिलकर करन खान भी फफक पड़े , उन्हें निशांत के साथ अपनी यादें ताजा होने लगी और वे अपने आप को रोने से रोक नहीं पाए , निशांत सभी का चहेता था क्योंकि निर्माता-निर्देशक उसे सिर्फ गाने का ऑडियो दिया करते थे और सीक्वेंस बताया करते थे बाकी सारी तैयारियां निशांत खुद किया करते थे ,
करन खान ने बताया कि कैसे उन्होंने निशांत के साथ टिपिकल स्टेप्स को भी किया था निशांत में वह कला थी कि वह नवसीखिए को भी डांस करा कर निकल जाया करते थे , करन ने कहा कि उन्हें बड़ा दुख है कि वे निशांत की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके।

