थुकने का बयान देकर आरोपो से घिरी भाजपा, डी.पुरंदेशवरी ने कहा था कि थुकने से बह जायगी कांग्रेस
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी के एक बयान से सत्ताधारी कांग्रेस बौखला गई है और राज्य में एक्शन का रिएक्शन शुरू हो गया है ,
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने कहा था कि हमारे कार्यकर्ता थूकेंगे तो कांग्रेस बह जाएगी, उनके इस बयान की निंदा करते हुए सांच को आंच नहीं के नारे लगाते एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारे लगाए और प्रदेश प्रभारी के बयान की निंदा की,
उन्होंने बिलासपुर के सांसद के घर पहुंच कर उन्हें थूकने का आग्रह किया क्योंकि उनके ही नेता ने यह बयान दिया था, प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम किया और प्रदर्शन बड़ी ही शालीनता के साथ संपन्न हुआ,
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अंकित मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस की सरकार पूरे राज्य में अच्छा काम कर रही है और विकास के नए नए सोपान गढ़ रही है ऐसे में इस सरकार को इस प्रदेश से हटाना तो दूर इससे टकराना भी भारतीय जनता पार्टी को बहुत महंगा पड़ेगा।

