पिछले 15 दिनों से अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं स्वास्थ्य कर्मी , धरना स्थल पर दे रहे हैं धरना
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…क्रांतिकारी कोरोना योधा संघ छत्तीसगढ़ अपने सम्मान की लड़ाई लड़ने धरना स्थल पर डटा हुआ है, बता दें कि पिछले 15 दिनों से क्रांतिकारी कोरोना योधा संघ अपनी मांगों को लेकर धरनारत है
बता दें कि कोरोना काल में इनसे ड्यूटी करवा कर 3 महीने बाद इन्हें बेरोजगार कर दिया गया, इनकी मांगे हैं कि इन्हें नियमित किया जाए स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सरकार ने इनके साथ ठगी की है ,
कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर में इन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी लेकिन जैसे ही कोरोना के मामले कम होने लगे तो इन्हें बेरोजगार कर दिया गया।

