मचेगा भूचाल, होगा कमाल, 10 मई को आ रही है माई का लाल, इस गाने की हो रही खूब तारीफ
sanjha bihaniya…. आने वाले 10 मई को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माई का लाल रुद्रा अपने आप में कई तरह की विशेषताएं लिए हुए हैं। सबसे पहले खास बात यह है कि इस फिल्म के एक गीत में वीएफएक्स का जबरदस्त उपयोग किया गया है। गाने में कुदरती बैकग्राउंड इस तरह से फिट किया गया है कि मानो ऐसा लग रहा है की कुदरत की सुंदरता से भरी जगह पर नायक नायिका गीत गा रहे हो। स्टार क्वीन प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित अभिनेता दीपक कुमार और अभिनेत्री हेमा शुक्ला की छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माई का लाल रुद्रा 10 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मंजे हुए कलाकारों की लंबी फेहरिस्त भी है जिनमें विनय अंबस्ट, उपासना वैष्णव, सेवक राम यादव समेत कई जाने-माने कलाकारों ने इसमें अभिनय किया है। फिल्म के निर्देशक सुभाष जायसवाल हैं जो मूलतः बिलासपुर के हैं लेकिन उन्हें फिल्म निर्माण का अच्छा ज्ञान अर्जित है।
10 मई को फिल्म के प्रदर्शन को लेकर फिल्म की पूरी टीम तैयारी में जुटी हुई है, आगामी एक-दो दिनों में फिल्म के प्रचार प्रसार की गाड़ियां घूमने लगेंगी, फिल्म के गीत और ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुके हैं जिन्हें अच्छे खासे व्यू मिले हैं। फिल्म का एक गीत जो पूरी तरह क्रोमा में शूट किया गया है, जिसके बोल हैं सपना में आए तैं को काफी पसंद किया जा रहा है। एक हफ्ते पहले रिलीज हुए इस गीत को अब तक 627k व्यू प्राप्त हो चुके हैं।गाना देख कर लोगों में पूरी फिल्म देखने का उत्साह और बढ़ सा गया है। फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स के अलक राय हैं, अलक राय ने जानकारी दी कि फिल्म में 100% मनोरंजन की गारंटी है क्योंकि यह फिल्म पूर्णतः एंटरटेनिंग और पारिवारिक फिल्म है।

