छत्तीसगढ़ी सिनेमा के मेकअप मेन मुराद खान अस्पताल में एडमिट, आर्थिक मदद की हुई अपील
संझा बिहनिया…. छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के तमाम सदस्य हमेशा बधाई के पात्र रहे हैं क्योंकि वह सिनेमा जगत से जुड़े सभी सदस्यों की समय-समय पर मदद किया करते हैं। एक बार फिर छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत सामने आया है और मुराद खान के लिए मदद की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेकअप मेन मुराद खान की तबीयत बहुत ज्यादा नाजुक है और वह अस्पताल के आईसीयू में एडमिट है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया है और उन्हें वहां से डिस्चार्ज करवाना है लेकिन एक बड़ी रकम बिल के रूप में वहां जमा करानी है, जिसके लिए मुराद खान का परिवार और छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत अभी से मदद की अपील कर रहा है, इस खबर के माध्यम से हमारा उद्देश्य भी यही है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में अपने जीवन के अमूल्य समय को देने वाले मुराद खान को आज जब सिनेमा जगत की जरूरत है तो सिनेमा जगत भी जरूर आगे आएगा।


