इंतजार की घड़ियां धीरे-धीरे हो रही हैं समाप्त, 15 मार्च आ रहा है नजदीक, प्रदर्शित होगी लॉकडाउन के मया
SANJHA BIHANIYA… आज से ठीक 15 दिन बाद जो फिल्म आ रही है उसका नाम है लॉकडाउन के मया, शीर्षक से ही पता चल रहा है कि यह फिल्म लॉकडाउन पर आधारित होगी लेकिन ऐसा नहीं है इस फिल्म में लॉकडाउन तो है लेकिन उसमें मया भी है, यानी लॉकडाउन के दौरान मया की कहानी, जिसे दर्शक खूब पसंद करेंगे।

फिल्म की कहानी में शानदार प्रेम त्रिकोण देखने को मिलेगा और खूबसूरत गीत भी। निर्माता जे के देवांगन और प्रतिमा देवांगन की इस फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है मोहम्मद हबीब ने। फिल्म में शिवा साहू, नितिन ग्वाला और स्नेहा देवांगन का अभिनय कमाल का है और यह खूबसूरत जोड़ी फिल्म को आकर्षक बनाने में भी सफल हुई है।
फैमिली ड्रामा और भरपूर मनोरंजन लिए यह फिल्म 15 मार्च को दर्शकों के बीच आएगी। इसके गीतों को आप एन माही के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जिन पर बड़ी संख्या में रिल्स बनाए जा रहे हैं।
लॉकडाउन के मया का निर्माण करने वाले देवांगन परिवार का लगाव छत्तीसगढ़ से बरसों पुराना है, फिलहाल यह परिवार जमशेदपुर में निवासरत हैं लेकिन छत्तीसगढ़ की संस्कृति से उनका पुराना नाता रहा है। इन्होंने पूरी फिल्म में छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति का शानदार चित्रण किया है जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।

