स्पेशल बिहनिया

पद्मश्री व विधायक अनुज शर्मा ने करन किरण की फिल्म के लिए दी शुभकामनाएं, कहा फिल्म कीर्तिमान रचे

SANJHA BIHANIYA… आगामी 4 अप्रैल को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मया बिना रहे नई जाए के निर्माता और कलाकारों ने पद्मश्री व विधायक अनुज शर्मा से मुलाकात की और अपनी फिल्म को लेकर चर्चा की।

इस दौरान अनुज शर्मा ने कलाकारों को बधाई दी और निर्माता संतोष कुर्रे को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अनुज शर्मा ने कहा कि ये छोटी उम्र के कलाकार आज बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर दे रहे हैं यह बड़ी खुशी की बात है कि ये कलाकार सिनेमाई परदे पर भी अपनी कला का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। उन्होंने करन किरण के साथ फिल्म से जुड़े समस्त सदस्यों को फिल्म के प्रदर्शन की बधाई दी।

आगामी 4 अप्रैल को यह फिल्म रिलीज हो रही है और राजधानी रायपुर के संपूर्ण मल्टीप्लेक्स में इसका प्रदर्शन किया जाएगा। निर्माता संतोष कुर्रे ने फिल्म को लेकर कहा कि यह फिल्म अपने आप में चर्चा का विषय है क्योंकि यह छोटी उम्र के कलाकार आज बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं बड़ी खुशी की बात है यह, इससे अन्य कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा, उन्होंने छत्तीसगढ़ के समस्त दर्शकों से फिल्म को मया दुलार देने की अपील की है। इस फिल्म को फिल्म वितरण कंपनी अमन पिक्चर्स द्वारा रिलीज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *