बैंड बाजे के साथ पहुंची महिलाओं की टोली, थिरके फिल्म कबड्डी के कलाकार
संझा बिहनिया…बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्म कबड्डी आज रिलीज हो गई, राजधानी के श्याम सिनेमाघर में फिल्म के प्रीमियर में महिलाओं की बड़ी संख्या देखने को मिली, कुछ महिलाएं बैंड बाजे के साथ भी सिनेमाघर पहुंची, इनके साथ फिल्म के महिला कलाकारों ने जमकर डांस भी किया, फिल्म के पहले शो में महिलाओं की भीड़ होना लाजमी थी क्योंकि पूरी फिल्म ही महिलाओं पर केंद्रित है, प्रीमियर शो में छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के लोग भी पहुंचे, सभी ने निर्माता राकी दासवानी और निर्देशक कुलदीप कौशिक को बधाई दी, पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ी फिल्म कबड्डी अपने आप में चर्चा लिए हुए हैं, फिल्म के तरह तरह के पोस्टर लोगों को आकर्षित भी कर रहे हैं, श्याम टॉकीज में शुक्रवार को फिल्म के मुख्य किरदारों समेत छत्तीसगढ़ की अभिनेत्रियां उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू भी मौजूद रहे, फिल्म देखने पहुंचने वालों में निर्माता अशोक तिवारी, अनुमोद राजवैद्य, शैलेंद्र घर दीवान, प्रभाकर बर्मन, राजू नायक, जयापति, दिलीप नामपल्लीवार, नितेश लहरी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे


