कला जगत

काबिले तारीफ है आखिरी फैसला का यह फैसला, फिल्म के पहले शो से प्राप्त राशि दी जाएगी स्वर्गीय सूरज मेहर के परिवार को, स्वर्गीय सूरज मेहर भी हैं इस फिल्म का हिस्सा

SANJHA BIHANIYA…  कल संपूर्ण छत्तीसगढ़ में एक छत्तीसगढ़ी फिल्म रिलीज हो रही है जिसका नाम है आखिरी फैसला, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रवि साहू, दीक्षा जायसवाल और सोनाली सहारे हैं। इस फिल्म में स्वर्गीय सूरज मेहर ने भी भूमिका निभाई है लेकिन दुखद बात यह है की शूटिंग के बाद घर लौटते समय सूरज मेहर की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी जिसे पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक मग्न हो गई थी। आज यह फिल्म बन कर तैयार है और रिलीज होने जा रही है। लेकिन बदकिस्मती से इस फिल्म को देखने सूरज मेहर जीवित नहीं है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने सूरज मेहर को श्रद्धांजलि दी थी, उनके परिवार को मदद भी की थी, अब जब यह फिल्म रिलीज हो रही है तब भी एक फैसला लिया गया है कि फिल्म के पहले दिन के पहले शो की कमाई सूरज मेहर के परिवार को बतौर श्रद्धांजलि प्रदान की जाएगी। यह एक बहुत अच्छी पहल है जिसका स्वागत सभी ने किया है।

फिल्म में सरपंच की भूमिका निभाने वाले प्रदीप शर्मा ने बताया कि सूरज मेहर एक बहुत अच्छे कलाकार के साथ-साथ एक अच्छे व्यक्ति भी थे। उनके साथ इस फिल्म में मेरे बहुत सारे सीन थे उन्होंने मेरे निजी कार्य की वजह से एक दिन एक्स्ट्रा शूटिंग की और जब वह घर जा रहे थे तब बहुत दुखद खबर सामने आई जिसने मुझे अंदर से हिला कर रख दिया। फिल्म आखिरी फैसला के सदस्यों ने जो फैसला लिया है वह काबिले तारीफ है और अगर ऐसी घटना किसी फिल्म के बीच में होती है तो सभी को ऐसा ही पुनीत कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *