हमर सगा

निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू का जन्मदिन, सिनेमा जगत के लोगों ने दी बधाइयां

SANJHA BIHANIYA…. आज एमडी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू का अवतरण दिवस है, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। अपने जन्मदिन पर बड़ी संख्या में मिली बधाइयां और शुभकामनाओं से उत्साहित दिनेश साहू ने सभी को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया है। दिनेश साहू ने बताया कि वह हमेशा छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकारों के सुख-दुख में खड़े रहेंगे और हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

दिनेश साहू ने यह भी बताया कि उनके एमडी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर लगातार एक से बढ़कर एक गीतों को अपलोड किया जा रहा है, जिनमें छत्तीसगढ़ के नामचिन कलाकारों समेत नए कलाकारों को भी में मौका दिया जाता है, उन्होंने बताया कि होली के त्यौहार में उनके चैनल पर एक होली गीत अपलोड होने वाला है जिसमें सुपरस्टार करन खान के साथ बिंदास बहुरानी के नाम से मशहूर वंदना साहू नजर आएंगी। इस गीत में दिनेश साहू ने भी अभिनय किया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अभिनीत छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोला उहीच लड़की चाही बात खतम” भी जल्द प्रदर्शित करने की तैयारी है। ऐसे तो अपने जन्मदिन को हमेशा सादगी से मनाने में विश्वास रखने वाले दिनेश साहू ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत से मिले प्यार और दुलार के लिए सभी को धन्यवाद दिया है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा और लोक कला पर केंद्रित वेबसाइट संझा बिहानिया ने भी अभिनेता व निर्माता दिनेश साहू को उनके अवतरण दिवस की बधाई दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *