हमर सगा

26 जुलाई को है पारिवारिक प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई-फाई होगी रिलीज

sanjha bihaniya… आगामी 26 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई-फाई एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें बहुत ही इंटरेस्टिंग पारिवारिक ड्रामा दर्शकों को देखने को मिलेगा साथ ही सुमधुर गीत संगीत भी इस फिल्म की खासियत है। फिल्म के अभिनेता व निर्माता प्रकाश अवस्थी हैं जिन्होंने अब तक छत्तीसगढ़ के दर्शकों को पारिवारिक फिल्में दी है ऐसे भी उन्हें दर्शक टूरा रिक्शावाला के नाम से जानते है।

एक मुलाकात में प्रकाश अवस्थी ने बताया कि उनकी फिल्म मोर बाई हाई-फाई बहुत अच्छी कहानी पर फिल्माई गई है जिसकी पूरी पृष्ठभूमि पारिवारिक ताने-बाने से बंधी है। इसमें उन्होंने सुमधुर गीत संगीत को बेहतरीन तरीके से पिरोने की कोशिश की है साथ ही आकर्षक संवाद और कसी हुई पटकथा इस फिल्म का आकर्षण साबित होगी। उन्होंने अपने साथ अभिनय करने वाले सभी कलाकारों का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके साथ पूरा सपोर्ट किया। फिल्म के प्रमोशन को लेकर उन्होंने बताया कि अभी फिल्म के पोस्टर लगाये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के दर्शक छत्तीसगढ़ी फिल्मों को लेकर काफी खुशी महसूस करते हैं वह स्वतः ही अपने घरों पर फिल्म के पोस्टर लगवाने की अनुमति दे देते हैं जबकि ऐसा कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने दर्शकों के इस प्यार के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उनकी हमेशा कोशिश रहेगी कि छत्तीसगढ़ के दर्शको के सामने पारिवारिक और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों को प्रदर्शित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *