कलाकारों ने मिलकर मनाया अभिनेत्री नेहा पटेल का जन्मदिन, गढ़कलेवा में काटा गया केक
sanjha bihaniya…मॉडल और अभिनेत्री नेहा पटेल का जन्मदिन 12 मार्च को कलाकारों ने मिलकर मनाया, इस मौके पर निर्माता एवं अभिनेता दिनेश साहू और मयारू भौजी फेम अलीम बंसी ने केक कटवा कर नेहा के जन्मदिन को यादगार बना दिया, गौरतलब है कि अभिनेता अलीम बंसी और दिनेश साहू लगातार कलाकारों की हौसला अफजाई के लिए उनके खास दिनों को सेलिब्रेट करते हैं ताकि इसी बहाने कलाकार एकत्रित हो सके, इसके पूर्व अभिनेत्री नेहा पटेल के बेटे का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया गया था,

गढ़कलेवा में केक सेरिमनी के दौरान अभिनेता दिनेश साहू, अलीम बंसी समेत वर्षा बर्मन और मिस्टर पटेल भी उपस्थित रहे, अभिनेता दिनेश साहू ने बताया के छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकारों की छोटी-छोटी खुशियों को मिलकर मनाने में बड़ा मजा आता है और इसमें उनका हमेशा साथ देते हैं अभिनेता अलीम बंसी, उन्होंने उन्हें भी धन्यवाद दिया, अपने जन्मदिन को इतने अच्छे से सेलिब्रेट करने पर अभिनेत्री नेहा पटेल ने सभी कलाकारों को धन्यवाद दिया

