सनिमा

इंतजार की घड़ियां समाप्त होने को, इस शुक्रवार रिलीज होगी बहु प्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई-फाई

SANJHA BIHANIYA….जिस घड़ी का सभी को काफी समय से इंतजार था आखिर वह घड़ी कुछ दिनों में आने वाली है, जी हां आगामी 26 जुलाई को बहु प्रतिक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर बाई हाई-फाई संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, फिल्म के पोस्टर और गाने काफी पसंद किये जा रहे हैं। इस फिल्म में टूरा रिक्शावाला फेम प्रकाश अवस्थी और उनके साथ सृष्टि देवांगन की जोड़ी को दर्शक पसंद कर रहे हैं।

इस फिल्म के निर्माता भी प्रकाश अवस्थी ही है, उन्होंने बताया कि वह हमेशा से छत्तीसगढ़ की जनता को स्वस्थ मनोरंजन परोस रहे हैं, इसी कड़ी में उनकी यह फिल्म मोर बाई हाई-फाई एक पारिवारिक और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म है। फिल्म में शानदार पारिवारिक ड्रामा और खूबसूरत गीत संगीत के साथ कमाल की कहानी देखने को मिलेगी।

फिल्म के गीतों को क्रिएटिव विजन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी क्योंकि इस फिल्म का प्रेजेंटेशन काफी उम्दा है। हमने भरपूर कोशिश की है की पूरी फिल्म को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत कर सकें, हमें उम्मीद भी है कि दर्शकों का प्यार और दुलार हमारी फिल्म को जरूर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *