संझा स्पेशल

लोगों की जुबान पर चढ़ा “मन के मैना मोर”, लाखों में पहुंचा व्यू,लोगों को 19 अप्रैल का इंतजार

SANJHA BIHANIYA…. इन दिनों लोगों की जुबान पर एक ही गीत सुनाई दे रहा है जिसके बोल हैं “मन के मैना मोर” और यह गीत है छत्तीसगढ़ी फिल्म बीए फाइनल ईयर का। अलग अंदाज में बनाए गए इस गीत में अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल ने बहुत ही खूबसूरत डांस किया है। प्रणव झा द्वारा निर्देशित फिल्म बीए फाइनल ईयर के इस गीत की चौतरफा तारीफ हो रही है। फिल्म के मुख्य अभिनेता मन कुरैशी हैं, बीए फाइनल ईयर के निर्माता राज वर्मा, बलराम साहू, सह निर्माता पिंटू मोबाइल और अमित जैन हैं।

अभी जिस गीत की बात की जा रही है उसे कोरियोग्राफ किया है चंदन दीप ने और इस गीत को लिखा है विष्णु कोठारी ने। म्यूजिक श्याम हाजरा, तरुण गढ़पायले और प्रणव झा का है। गीत को स्वर से सजाया है सुनील सोनी और कंचन जोशी ने। सुंदरानी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए बीए फाइनल ईयर के दूसरे गीत ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। गीत को देखने और सुनने के बाद लोगों को 19 अप्रैल का इंतजार है, जब यह फिल्म सिनेमा घर में रिलीज होगी। फिल्म के लेखक और निर्देशक स्वयं प्रणव झा है। इसके पूर्व भी प्रणव द्वारा बनाई गई फिल्म बीए फर्स्ट ईयर, बीए सेकंड ईयर और डार्लिंग प्यार झुकता नहीं कामयाब फिल्मों की श्रेणी में आते हैं।

इसके पूर्व अन्य फिल्मों के भी गीत रिलीज किए गए हैं लेकिन उनसे हटकर गीत को रिलीज करने का तरीका अपनाया गया है, पूर्व में देखा गया कि गीत के रिलीज में गीत के वीडियो कम और मेकिंग के वीडियो ज्यादा नजर आया करते थे, लेकिन इस गीत में ऐसा कुछ नहीं है इसीलिए यह गीत लोगों को भा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *