सहायक कलाकारों का हो गया चयन, मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म , जल्द शुरू होगी शूटिंग
SANJHA BIHANIYA RAIPUR..जल्द शुरू होने वाली छत्तीसगढ़ की चर्चित फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म के कलाकार चयन की अंतिम प्रक्रिया जोरों पर है,
आज दुर्ग, भिलाई और रायपुर के कुछ कलाकारों ने अपना ऑडिशन देकर प्रस्तुतियां दी और निर्देशक जसवीर कोमल का मन भी मोह लिया,
इन कलाकारों में पायल साहू, पिंकी साहू, लता तिवारी और संगीता भोई ने अपनी प्रस्तुतियां दी, बता दें कि 6 जून को इस फिल्म का मुहूर्त सुपरहिट निर्देशक सतीश जैन ने किया था,
इस फिल्म के निर्माता जितेंद्र साहू हैं , जसवीर कोमल ने बताया कि जल्द वे गानों की रिकॉर्डिंग के लिए जा रहे हैं और उसके बाद शूटिंग शुरू कर दी जाएगी,
रायपुर ऑफिस में इन कलाकारों ने जसबीर कोमल को बधाई दी और अपने रोल को लेकर चर्चा भी की!

