कला जगत

पंडवानी उत्सव और पंडवानी सम्मान का बेसब्री से है इंतजार, उपमुख्यमंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन

SANJHA BIHANIYA… कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ में एक ऐसा कार्यक्रम होने जा रहा है जो अपने आप में पहला और अविस्मरणीय होगा। यह कार्यक्रम समर्पित है छत्तीसगढ़ की आन बान और शान पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई पर, आज भले हीवे स्वास्थ्यगत कारणों से पंडवानी नहीं गा पा रही हैं लेकिन उनके सैकड़ो शिष्य उनकी विधा को एक आयाम दे रहे हैं, उन सभी शिष्यों के आग्रह पर पंडवानी की पुरोधा पद्म विभूषण तीजन बाई के नाम का सम्मान और पंडवानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसका बीड़ा उठाया है कलाकार अलीम बंसी ने।

पिछले कई दिनों से इस कार्यक्रम को लेकर अलीम बंसी लगे हुए हैं। इसके लिए वह मुंबई दिल्ली और न जाने कहां-कहां जाकर इस कार्यक्रम के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अपने आप में यादगार होगा और उसे लोग सदियों तक याद करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मां तीजन बाई भी कुछ समय के लिए शिरकत करेंगी और अपने शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान करेंगी। पोस्टर विमोचन के क्रम में आज कार्यक्रम की आयोजन समिति ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया साथ ही पोस्टर भी विमोचन करवाया।

फिलहाल इस कार्यक्रम की तिथि साझा नहीं की गई है लेकिन जुलाई महीने में ही इस कार्यक्रम को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गजों का भी सम्मान होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर अलीम बंसी ने कला क्षेत्र से जुड़े तमाम सदस्यों को उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *