सनिमा

19 अप्रैल को होगा बीए फाइनल ईयर का एग्जाम, मन कुरैशी, दीक्षा जायसवाल और प्रणव झा की है परीक्षा

SANJHA BIHANIYA….. जी हां 19 अप्रैल 2024 को बहु प्रतिक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म बीए फाइनल ईयर रिलीज होने वाली है, जाने माने निर्देशक प्रणव झा की यह कृति बीए फाइनल ईयर कई मामलों में क्यूरियोसिटी पैदा करने वाली फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया गया है और इसमें टेक्निकल टीम मुंबई से थी लेकिन निर्देशक ठेठ छत्तीसगढ़िया था। निर्देशक प्रणव झा को बीए फर्स्ट ईयर, बीए सेकंड ईयर के लिए तो जाना जाता ही है उम्मीद है कि बीए फाइनल ईयर के लिए भी उन्हें जाना जाएगा।

प्रणव झा प्रोडक्शन, पिंटू मोबाइल और राज वर्मा की प्रस्तुति बीए फाइनल ईयर 19 अप्रैल को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है।इस फिल्म के निर्माता बलराम साहू, राज वर्मा, पिंटू मोबाइल और अमित जैन हैं। फिल्म की कहानी प्रणव झा ने ही लिखी है और इसका निर्देशन भी उन्होंने नहीं किया है। इसके गीतकार विष्णु कोठारी और श्याम बैरागी है जिसे संगीतबध्द किया है श्याम हाजरा और तरुण गढ़पाले ने। संगीत में भी प्रणव झा का हस्तक्षेप रहा है।

कार्यकारी निर्माता नितिन साहू और लक्ष्मण साहू है। फिल्म में सुपरस्टार मन कुरैशी और दीक्षा जायसवाल की जोड़ी है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। कुछ दिनों पूर्व इस फिल्म का एक गीत रिलीज हुआ था यूट्यूब में जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। जैसा पता चला है की फिल्म में हीरोइन साउथ इंडियन है और हीरो छत्तीसगढ़िया और हीरो उसे छत्तीसगढ़ी सिखाता है। कुल मिलाकर फिल्म मसालेदार, रोमांटिक लव स्टोरी के साथ एक अच्छी कहानी लिये हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *