प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में आज सामने आए कोरोना के 10150 नए मामले, 153 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में आज कोरोना (Corona) के 10150 नए मरीज मिले है। वहीं 9035 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि उपचार के दौरान 153 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

कोरोना  (Corona) के आज जो नए मरीज मिले है, उसमें रायगढ़ से 884, कोरबा से 672, रायपुर से 605, कोरिया से 583, सूरजपुर से 582, बलौदाबाजार से 571, मुंगेली से 566, जशपुर से 549, जांजगीर-चांपा से 522, बिलासपुर से 520, बलरामपुर से 465, सरगुजा से 428, कबीरधाम से 333, कांकेर से 329, धमतरी से 311, महासमुंद से 302, दुर्ग से 300, बालोद से 300, राजनांदगांव से 272, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 224, गरियाबंद से 216, बस्तर से 177, बेमेतरा से 148, कोंडागांव से 99, नारायणपुर से 69, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 34, बीजापुर से 38 नए मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 8 लाख 83 हजार 210 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 22 हजार 798 एक्टिव मामला है। वहीं 7 लाख 49 हजार 318 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 11094 मरीजों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *