“दूसरी बीवी” के साथ हुआ श्रीराम साहू के यूट्यूब चैनल “मितवा फिल्म्स” का आगाज़…
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने को प्रयासरत अभिनेता श्रीराम साहू ने अपने यूट्यूब चैनल “मितवा फिल्म्स” का शुभारंभ किया है।
बता दें कि उन्होंने बतौर निर्माता अपनी पहली शार्ट फ़िल्म “दूसरी बीवी” से चैनल प्रारंभ किया है। जिसका लेखन डोमार सिंह ठाकुर,छायांकन संजय महतो व संपादन,निर्देशन नितेश लहरी ने किया है।
“दूसरी बीवी” में राज चोपड़ा जंहा श्रीराम साहू के साथ सह-निर्माता हैं वंही वे मुख्य भूमिका में भी नज़र आएंगे। अन्य प्रमुख कलाकारों में पूजा बंसोड़,बाबा ठाकुर,मोनिका जैन,डोमार सिंह ठाकुर,श्रीराम साहू,धमेंद्र सोनी व अन्य कलाकार हैं।
उनके इस चैनल को शुरूवात से ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, आगे भी वे लगातार गीत, भजन और शॉर्ट फिल्में अपने चैनल में अपलोड करेंगे।

